करीना के इशारों पर नाच रहें, छोटे नवाब सैफ
बॉलीवुड के एक्टर सैफ अली खान पर करीना कपूर के प्यार का बुखार इस कदर चढ़ा है कि अब वो करीना की हर बात मानने लगे हैं। सूत्रों की माने तो करीना ने सैफ से दूसरी एक्ट्रेस के साथ अंतरंग सीन करने से मना कर दिया है।
अब बेबो का हुक्म हो और सैफ ना माने ऐसा हो ही नहीं सकता। जी हां इस हुक्म की तामील रेस 2 से होती नजर आ रही है। फिल्म में बिपाशा और अमीषा पटेल के साथ सैफ के अंतरंग सीन में काफी बदलाव किए हैं। दरअसल खबर आई है कि इस फिल्म में सैफ को हिरोईनों के साथ कुछ हॉट सीन देने थे लेकिन इसे सैफ ने करने से मना कर दिया।
अब ये सीन इस फिल्म के को स्टार जॉन अब्राहम करेंगे। सैफ ने साफ तौर पर कह दिया है कि करीना ने हिंदी फिल्म जगत में जितने भी एक्टर्स के साथ काम किया है उनमें करीना सिर्फ सैफ के साथ ही अच्छी दिखती हैं। उनके इस बयान से साफ जैहिर होता है कि वो केवल करीना के साथ ही अंतरंग दृश्य करना चाहते हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने कहा भी था कि वह सैफ के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुरक्षित हैं। सैफ के अंतरंग दृश्यों को देखकर मुझे बहुत अच्छा लगेगा कि वे कितने आकर्षक दिख रहे हैं, लेकिन जब उनके साथ दूसरी एक्ट्रेस का नाम लिया गया तो करीना इस सवाल को ही टाल गईं।
करीना और सैफ ने दो फिल्में साथ की है टशन और कुर्बान, जिसमें करण जौहर की कुर्बान में काफी हॉट सीन भी थे लेकिन उस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया अब देखते हैं की सैफ का यह फैसला कितना सही साबित होता है।


Click it and Unblock the Notifications