सैफ नहीं चाहते पटौदी खानदान की बहू बिकनी पहने

फिल्म 'कुर्बान' में दिखाई दे चुकीं करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी एकबार फिर से फिल्म 'एजेंट विनोद' में भी नजर आने वाली है। इस एक्शन थ्रिलर में आप कई हसीनाओं को बिकनी पहने देख सकेंगे लेकिन बेबो ने टू पीस पहनने से परहेज किया है।

इससे पहले बेबो कुछ फिल्मों में टू पीस में नजर आईं थी लेकिन सैफ के होमप्रोडक्शन तले बनी फिल्म में वो इस परिधान से पूरी तरह से दूर रही। कहा जा रहा है इन सबके के पिछे छोटे नवाब का ही फरमान था। वो नहीं चाहते की पटौदी खानदान की होने वाली बहू बिकनी जैसे कपड़े पहन फिल्मों में नजर आए।

बिकनी ना पहनने के मामले में करीना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि करीना को बिकनी पहनने से कोई परहेज नहीं थी लेकिन आजकल हर किसी की फिल्म में यही सब होता है, इसमें कोई नहीं बात भी नहीं है। परीना भी उस तरह के कपड़े पहनती लेकिन पूरी फिल्म में इसकी जरूरत ही महसूस नहीं हुई। वो सिम्पल सी ड्रेस में भी बेहद ग्लैमरस नजर आती हैं।

हम आपको बता दें की सैफ और करीना की फिल्म एजेंट विनोद 23 मार्च को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना ने मुजरा भी किया है इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X