सैफ को ना कहा और खुद किसी और के साथ अंतरंग सीन देंगी करीना
अपनी फिल्म एजेंट विनोद के प्रमोशन में लगें सैफ अली खान और करीना कपूर इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन इसी के साथ सैफ और बेबो अपनी आने वाली फिल्मों पर भी ध्यान दे रहे हैं। जहां करीना फिल्म हिरोईन के लिए काम कर रही हैं वही सैफ भी रेस 2 के लिए शूटिंग कर रहे हैं।
इन दोनों ने अपनी व्यस्ता के चलते इस साल शादी ना करने का फैसला लिया है। इन दोनों की शादी तो नहीं हुई है लेकिन सैफ करीना के गुलाम जरूर बन गए हैं। करीना अगर कहती हैं दिन तो सैफ के लिए दिन होती है और अगर करीना रात कह दें तो सैफ की क्या मजाल की वो उनकी बात को काट सकें।
उनकी गर्लफ्रेंड ने सैफ के लिए एक परमान जारी कर दिया है इस फरमान के मुताबिक सैफ किसी भी हिरोईन के साथ इंटीमेट सीन नहीं करेंगे। अब सैफ अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार में तो पूरी तरह से घायल हो चुके हैं तो सैफ भला कैसे इस बात को नकार सकते थे।
सैफ ने भी करीना के हुक्म की तामिल करते हुए 'रेस 2' की स्क्रिप्ट में बदलाव करने का आदेश दे दिया। पहले खबर थी की सैफ गर्मा गर्म सीन देंगे लेकिन अब इस आदेश के बाद बिपाशा बसु और अमीषा पटेल के साथ सैफ के साथ हॉट सीन में अब काफी बदलाव किये जाएंगे।
हमें खबर है कि करीना फिल्म हिरोईन में इंटीमेट सीन देंगी। तो हम करीना से पूछते हैं कि करीना क्या नियम सिर्फ सैफ के लिए हैं आपके इंटीमेट सीन का क्या होगा जो आप किसी और एक्ट्रेस के साथ देंगी।


Click it and Unblock the Notifications