करीना को मना रहे हैं सैफ
बेबो और छोटे नवाब की लड़ाई हो रही है। वो भी कैमरे पर। अरे दोनो अलग नहीं हुए बल्कि ये तो प्यार भरी तकरार है। एक मराठी चैनल की प्रेस मीट के दौरान एक फोटोग्राफर ने करीना का मोबाइल भी शूट कर लिया। करीना उस समय सैफ को मैसेज कर रहीं थीं।
मैसेज रूठने-मनाने वाली भाषा में था। सैफ का मैसेज था करीना के लिए, सॉरी बेबी मैं सिर्फ तुम्हारे रोल के बारे में बात कर रहा था। जबकि करीना उन्हे लिख रही थीं कि सैफ तुमने मुझे हर्ट किया। तुम काफी रूड थे।
करीना को जैसे ही अहसास हुआ कि उनका मोबाइल कैमरे की परिधि में है। उन्होने तुरंत फोटोग्राफर को मना किया। लेकिन इतनी बात से ये तो समझ में आ ही रहा है कि छोटे नवाब, अपनी प्रिंसेज बेबो को मनाने में लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications