प्रियंका की जगह करीना!

By Neha Nautiyal

Priyanka Chopra-Kareena Kapoor
आश्चर्य की बात है कि कई फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद करीना कपूर के पास ना फिल्मों की कमी है और मार्केट में ना ही उनकी ब्रांड वैल्यू ही कम हुई है। पिछले साल करीना ने सिर्फ एक हिट फिल्म दी, वो भी मल्टीस्टारर। जी हां हम 'गोलमाल 3' की ही बात कर रहे हैं।

लेटेस्ट गैलरी करीना कपूर / प्रियंका चोपड़ा की

ऐसा लगता है करीना फिल्मों से ज्यादा ब्रांड के प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही में करीना ने प्रियंका चोपड़ा के हाथ से एक इंटरनेशनल ब्रांड भी झटक लिया। अब ये तीसरा इंटरनेशनल ब्रांड होगा जिसके लिए करीना प्रचार करेंगी।

खबरों के मुताबिक इस ब्रांड के प्रचार के लिए पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा थी। मगर जब कंपनी ने बाजार में सर्वे करवाया तो पता चला कि प्रियंका से ज्यादा करीना अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचानी जाती हैं। फिलहाल करीना 14 ब्रांडों का प्रचार कर रही हैं और उनके खाते में और भी कई सारे ब्रांड के नाम जुड़ने वाले हैं।

स्टार स्क्रीन / अप्सरा अवार्ड की तस्वीरें

इस ब्रांड की शूटिंग के लिए लंदन से टेक्नीशियन, मैकअप मैन, हैयर ड्रैसर और फोटोग्राफर आ रहे हैं। करीना रात में एड की शूटिंग करेंगी और दिन में फिल्म की। फिलहाल करीना पुणे में सलमान खान के साथ अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग कर रही हैं। वाह भई! मान गए करीना के प्रोफेशनलिज्म को।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X