..................... Kareena Kapoor refused to get intimate with Arunoday | करीना कपूर ने 'हिरोईन' के हीरो अरूणोदय को हटवा दिया - Hindi Filmibeat

करीना कपूर ने 'हिरोईन' के हीरो अरूणोदय को हटवा दिया

मधुर भंडारक की फिल्म 'हिरोईन' पर आए दिन कोई ना कोई मुसीबत आती ही रहती है। इस फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस को कास्ट करने के लिए मधुर को कई पापड़ बेलने पड़े। तब जाकर कहीं इस फिल्म की शूटिंग इस महिने शुरू हुई लोकिन फिर इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर के चलते इस फिल्म के हीरो को बदला गया।

दरअसल बेबो ने इस फिल्म के हीरो अरुणोदय सिंह के साथ इंटीमेट सीन देने से मना कर दिया, क्योंकि वो फ्रेश चेहरें हैं। अब मधुर को करीना की बात माननी ही पड़ी, उन्होंने इस फिल्म में अरूणोदय की जगह रणबीर हुड्डा को कास्ट किया।

सुनने में आया है कि रणदीप मधुर और यूटीवी के लिए काम कर काफी खुश नज़र आ रहे हैं। इस रिप्लेसमेंट के बारे में मधुर का कहना है कि हिरोईन के हिरो का रोल रणदीप को ज्यादा सूट कर रहा था इसलिए हमने उन्हें यह रोल ऑफर कर दिया।

हालांकि अरूणोदय भी काफी टैलेंटेड हैं मैं उसके साथ जल्द ही एक नया प्रोजेक्ट करने की सोच रहा हूं। खैर बेबो की ये बात तो माननी पड़ेगी की आजकल बेबो की बात को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X