..................... Kareena Kapoor reacts hilariously to Ranbir Kapoor Katrina Kaif - Hindi Filmibeat

#SuperFunny: 'रणबीर के बारे में छोड़ो...देखो मेरे बाल कितने अच्छे लग रहे'

अगर बॉलीवुड में काजोल के तुसी बड़े मज़ाकिया हो, वाले डायलॉग को किसी ने सीरियसली लिया है तो वो करीना कपूर हैं। क्योंकि भगवान कसम उन्हें बिल्कुल आईडिया नहीं होता कि कब, कहां और क्या बोलना है।

वो मैं मेरी फेवरिट हूं वाले रोल से आज तक बाहर ही नहीं निकली हैं। कम से कम हाल ही में उन्होंने ये एक बार फिर साबित कर दिया। एक इवेंट के दौरान।

kareena kapoor stupid comments

हुआ यूं कि करीना कपूर से एक इवेंट में पहुंची जो कि बालों से संबंधित किसी ब्रांड का था। अब इस इवेंट में करीना ने किसी से रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप के बारे में पूछ लिया। उनका जवाब मज़ेदार था।
[#ViralPics: प्रेगनेंट करीना कपूर और उनकी ये 10 तस्वीरें देख हंसते रह जाएंगे]

करीना का कहना था कि अब यहां पर सब लोग इसलिए तो आए नहीं है, तो मैं क्यों जवाब दूं। मेरे बालों पर ध्यान दो, क्या लग रहे हैं। जी हां, करीना ने इसी अंदाज़ में जवाब दिया।

वैसे ये पहली बार नहीं है कि करीना कपूर के किसी जवाब पर लोग बस हंस दिए हों, उनकी ज़्यादातर बातें चुटकुले ही होती हैं। अगर यकीन नहीं है तो यहां देख लीजिए -
[#Funny: 'कहो ना प्यार है' के इस सीन में गलती से करीना कपूर दिख गईं!]

भैयाजी एक ब्लू वाला लैपटॉप देना

करीना कपूर सोनी वायो के लैपटॉप का एड करती थीं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे लैपटॉप के हार्डवेयर के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उनके पास ब्लू वाला लैपटॉप है। और उन्होंने करिश्मा के बेटे को भी एक पीला वाला लैपटॉप दिया है।

कितनी गहराई है 'प्रेम' में
करीना कपूर ने मैं प्रेम की दीवानी हूं साइन करते वक्त कहा था कि पिछले 15 सालों में इतना गहरा किरदार किसी ने नहीं निभाया है।

चिकनी चमेली पर डांस
करीना कपूर ने रणबीर कपूर के संगीत के लिए चिकनी चमेली और शीला की जवानी पर डांस तैयार किया था जबकि रणबीर ने कहा ही नहीं कि वो कैटरीना को डेट कर रहे हैं!

मुझे क्यों प्रेगनेंसी की फिक्र हो
करीना से पूछा गया कि उन्हें फिक्र नहीं होती क्योंकि बड़ी उम्र में औरतों की बायोलोजिकल क्लॉक पर काफी अंतर पड़ता है। उनका कहना था - मैं क्यों फिक्र करूं, सैफ तो मुझसे 10 साल बड़ा है।

रोज़ सुबह अखबार पढ़ती हूं
करीना का कहना था कि वो रोज़ सुबह अखबार के साथ चाय पीती हैं। जबकि करण जौहर का कहना था कि करीना कपूर केवल एक चीज़ पढ़ती है - मुंबई मिरर का गॉसिप कॉलम।

नेशनल अवार्ड नहीं चाहिए
करीना का कहना था कि उन्हें नेशनल अवार्ड नहीं चाहिए। उन्हें बस ये चाहिए कि हर कोई जाकर उनकी फिल्म हॉल में देख ले।

स्क्रिप्ट पढ़ने में नींद आती है
करीना कपूर का कहना है कि लोग पता नहीं स्क्रिप्ट पढ़कर उसे साइन कैसे करते हैं। वो स्क्रिप्ट पढ़ने बैठती हैं, तो उन्हें नहीं आ जाती है।

डीडीएलजे नहीं देखी तो भाड़ में जाओ
उन्होंने ज़ोया अख्तर से पूछा कि DDLJ कैसी लगती है। ज़ोया का जवाब था ठीक ठाक। करीना का कहना था कि अगर DDLJ देखकर तुम्हारा ट्रेन के पीछे भागने का मन नहीं किया तो तुम कभी डायरेक्टर नहीं बन सकती।

केवल मुझे लेकर फिल्म बनाओ
ज़ोया अख्तर करीना कपूर को दिल धड़कने दो के लिए साइन करना चाहती थीं। करीना का कहना था कि इतने स्टार नहीं बस मुझे लेकर फिल्म बनाओ। ज़ोया ने उन्हें समझाया कि मैं केवल तुम्हें लेकर फैमिली फिल्म कैसे बना लूं!

सलमान अच्छे एक्टर नहीं
एक सच जो करीना ने हमेशा बोला है - सलमान खान अच्छे एक्टर नहीं है। उन्हें एक्टिंग बिल्कुल नहीं आती। मेरे फेवरिट तो आमिर खान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X