बेबो की तरफ से पूरी छूट है सैफ को

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने अपनी फिल्म तलाश के बारे में बताते हुए कहा "मैं चाहती हूं कि लोग ये फिल्म देखें और मुझे कॉल या मैसेज करके फिल्म के बारे में अपनी राय बताएं। ये फिल्म अपनी तरह की इकलौती फिल्म है और रोजी का किरदार मेरे अब तक के करियर का सबसे अहम किरदार है।" ज्ञात हो कि करीना कपूर ने इस फिल्म में एक बार गर्ल का किरदार निभाया है। इससे पहले भी फिल्म चमेली में करीना ने एक कॉल गर्ल का किरदार निभाया था। लेकिन करीना का कहना है कि चमेली और तलाश दोनों फिल्मों में उनके किरदार काफी अलग हैं।
इसके बाद करीना की पर्सनल लाइफ के बारे में भी कुछ सवाल जवाब हुए। सबसे पहले पूछा गया कि करीना ने शादी के बाद अपना नाम क्यों नहीं बदला तो करीना का जवाब था "किसने कहा कि मैं खान नहीं? मुझे पता है कि मेरी शादी हो गयी है मेरे पासपोर्ट में तो करीना कपूर खान ही लिखा है। लोग मुझे करीना कपूर के नाम ही ज्यादा जानते हैं।" साथ ही करीना ने कहा की पटौदी खानदान की बहू बनने पर मुझे गर्व है। इस नाम के साथ साथ एक बहुत बड़ी रिस्पोन्सिबिलिटी भी आती है।


Click it and Unblock the Notifications