गर्भवती हैं करीना, इसलिए होगा जल्द निकाह!
बॉलीवुड से हाल ही में खबर आ रही है कि करीना कपूर प्रेगनेंट हैं। वो आजकल हर जगह लूज फिटींग ड्रेस पहने ही नजर आती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर भी नजर आई है जिसमें वो लूज फिट वाली टी शर्ट में दिखाईं दे रही हैं और अपने पेट को स्टाल से छुपाने की कोशिश भी कर रही हैं।
अब जब यह खबर भी आई है कि सैफ अली खान और करीना की सगाई 10 फरवरी को होने वाली है अब लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि यह सगाई कहीं करीना के मां बनने की वजह से तो जल्दी में नहीं हो रही है। क्योंकि जब सैफ के पिता टाइगर पटौदी का निधन हुआ था तब इस परिवार का कहना था कि अभी शादी के बारे नहीं सोचा जा सकता। फिर अचानक ही सगाई की खबरें आने लगी।
आपको बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान काफी समय से रिलेशनशीप में हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि दोनों 10 फरवरी को सगाई करनेवाले है। इसी दिन करीना की फिल्म 'एक मैं और एक तू' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना के साथ इमरान खान पर्दे पर पहली बार नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications