करीना कपूर को चबा सकते है आप!
अब इस बात से ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। हम बात कर रहें है करीना कपूर के नाम के पिज्जा की। एक अंतरराष्ट्रीय पिज्जा ब्रांड ने करीना कपूर का नाम अपने जीरो साइज पिज्जे के लिए साइन किया है।
इस पिज्जे का नाम करीना कपूर जीरो साइज रखा गया है। यह पिज्जा मीडियम और लार्ज साइज में उपलब्ध रहेगा। इसकी टॉपिंग में सुखा हुआ मुर्गे का मांस, लाल मिर्च, बेबी कोर्न और प्याज का इस्तेमाल किया जाएगा।
अगर याद हो तो तीन महीने पहले अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के नाम पर हॉलीवुड में मल्लिका शेक की शुरूआत की गई थी। तो अब करीना कपूर कहां पीछे रहने वाली थी।


Click it and Unblock the Notifications