ऐश्वर्या ने करीना को रीप्लेस किया
जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है। विश्व सुंदरी ऐश्वर्या ने बॉलीवुड की क्वीन करीना को रीप्लेस किया है वो भी संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षित फिल्म हीरा मंडी से। खबर है कि संजय की इस फिल्म के लिए करीना काफी बेकरार थी लेकिन अब उनकी बेकरारी किसी काम की नहीं क्योंकि संजय ने अपनी फिल्म में ऐश को जगह दे दी है।
देखें : जरा नच के दिखा में शिल्पा
आपको बता दें कि ऐश ने संजय के साथ हम दिल दे चुके सनम और देवदास जैसी फिल्में की थीं जिसने बॉलीवुड में कामयाबी की नई दास्तान लिखी थी, वैसे संजय के साथ ऐश फिल्म गुंजारिश में काम कर रही हैं। वैसे आपको बता दें कि हीरा मंडी में ऐश का किरदार सेक्स वर्कर का है, जिसे कि ऐश ने इससे पहले नहीं किया है। लेकिन करीना में फिल्म चमेली में सेक्स वर्कर का किरदार कर रखा है इसलिए उम्मीद की जा रही थी इस रोल वो बेहतर कर सकेंगी, फिलहाल करीना के मंसूबं पर पानी फिर गया है और ऐश के खाते में ये बेहतरीन रोल आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications