करीना फिर से हुई मांसाहारी
करीना कपूर पहले मांसाहारी थी और वह चिकन व मटन बडे शौक से खाती थी. लेकिन जब उसकी जिंदगी में शाहिद कपूर आया तो शाहिद ने करीना को शाकाहारी बना दिया था. लेकिन शाहिद से ब्रेकअप के बाद जब उसका छोटे नवाब सैफ अली खान से रोमांस चला है तो सुना है कि वह पहले की तरह ही मांसाहारी हो गई है. लोगो ने करीना को सैफ के साथ रेस्टोरेंट में नानवेज वर्गर खाते देखा था. तो क्या शाहिद से अलग होने का उस पर इतना गहरा असर पडा है, जानिये करीना से ही...
सुना है आप सैफ के संपर्क में आकर फिर से मांसाहारी हो गई हैं?
यह बडी बेहूदा बात मेरे बारे में फैलाई जा रही है कि मैं शाहिद से अलग होने के बाद और सैफ के संपर्क में आने के बाद मटन चिकन खाने लगी हूं. मैं अभी शाकाहारी ही हूं. और मेरे मटन चिकन खाने का सवाल ही नही उठता है. मुझे तो उन लोगो से सख्त नफरत है जो कि जीभ के स्वाद के लिये मासूम जानवरों की ह्त्या करते हैं.
लेकिन क्या यह सच नही कि शाहिद ने ही आपको शाकाहारी बनाया?
हां यह सही है. वैसे मेरे मन में पहले से ही जानवरों के प्रति करुणा का भाव था. लेकिन मैं मांस खाती थी. शाहिद ने मुझे शाकाहारी बनाया और मैं अभी भी शाकाहारी हूं.
शाहिद से अलग होने की खास वजह क्या थी?
प्लीज, यह मेरा निजी मामला है. और मैं नही चाहती कि मेरे निजी मामले में हस्तक्षेप किया जाये. मुझे कोई रिस्ते बनाने व बिगाडने का शौक नही है. कुछ वजह है जिस वजह से मैंने शाहिद से दूर होने में अपना भला समझा.
जब वी मेट को अच्छी सफलता मिली है, आपको इस कामयाबी पर कैसा लग रहा है?
मैं इसकी सफलता से बहुत खुश हूं. इससे मेरे कैरियर पर भी चार चांद लग गये हैं. फिल्म में मेरी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है. फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली वाकई प्रतिभाशाली हैं.


Click it and Unblock the Notifications