करीना का सलमान से कमिटमेंट तो आमिर का नो ट्रीटमेंट!

कहा जाता है कि जिस तरह बॉलीवुड में सलमान खान अपने कमिटमेंट के पक्के हैं उसी तरह करीना कपूर भी अपने हर कमिटमेंट को पूरा करने की जी जान से कोशिश करती हैं। लेकिन इस बार लगता है वो कुछ ज्यादा ही मुश्किल में फंस गयी हैं। वो एक कमिटमेंट को पूरा करने के लिए अपने दूसरे बड़े कमिटमेंट्स को नज़र अंदाज कर रही हैं। आइये जानते हैं कैसे।

30 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'तलाश' में करीना कपूर, आमिर खान और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में करीना कपूर की एक्टिंग को भी काफी सराहा जा रहा है। फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म की शानदार प्रीमियर पार्टी रखी गयी थी लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि अपनी ही फिल्म की प्रीमियर पार्टी से मेन एक्ट्रेस यानी करीना कपूर गायब रहीं। उस वक्त ये कहा गया कि करीना कपूर अपने करीबी दोस्त सलमान खान के शो बिग बॉस 6 में अपने दबंग 2 के आइटम नंबर फेविकॉल से का प्रमोशन करने गयी थीं क्योंकि उन्होंने सलमान से कमिटमेंट किया था कि वो अपने गाने के लॉंच पर जरुर आएंगी।

लेकिन पिछले ही हफ्ते आमिर खान ने तलाश फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक पार्टी दी थी और सोचने वाली बात ये है कि करीना कपूर उस पार्टी में भी नहीं पहुंची। सूत्रों के अनुसार "पिछले गुरुवार को फिल्म की पूरी यूनिट बांद्रा के फाइव स्टार होटल में सुबह 8 बजे तक पार्टी करती रही। शुक्रवार को पूरी टीम आमिर के घर गयी और उन्हें फिल्म को मिल रहे पॉजिटव रिस्पांस को लेकर बधाई दी। तब आमिर ने सोचा कि उन्हें भी अपनी टीम को पार्टी देनी चाहिए।"

बताया जा रहा है कि करीना कपूर बहुत प्रोफेशनल हैं और वो अपने कमिटमेंट जरुर पूरे करती हैं। उन्होंने बिग बॉस में अपने गाने को लॉंच करने का कमिटमेंट किया था और वो उन्होंने पूरा किया जबकि तलाश के प्रमोशन से लौटने पर उन्हें बुखार और कोल्ड हो गया था लेकिन इसके बावजूद वो बिग बॉस में अपना कमिटमेंट पूरा करने पहुंची उन्होंने तलाश के निर्माता आमिर खान और फरहान अख्तर से माफी भी मांगी लेकिन सवाल तो ये है कि प्रीमियर के बाद तलाश की सक्सेस पार्टी से करीना क्यों गायब थीं? खैर आइये दिखाते हैं आपको करीना की कुछ तस्वीरें बिग बॉस में फेविकॉल के प्रमोशन के दौरान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X