आमिर और इमरान खान के बीच करीना बनी मैसेंजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना आज कल अपनी फिल्म 'एक मैं और एक तू' के प्रमोशन के अलावा एक और काम कर रही हैं ये काम हैं मैसेंजर का। क्या कहा आपको अजीब लगा, तो हम बता दें कि आजकल बेबो इमरान खान और आमिर खान के बीच मैसेंजर का काम कर रही है।
आपको बता दें कि फिल्म 'एक मैं और एक तू' में करीना और इमरान की जोड़ी है वहीं फिल्म 'तलाश' में वह आमिर के साथ भी काम कर रही हैं। आमिर और इमरान दोनों ही अपनी फिल्मों के सिलसिले में बिजी हैं।
ऐसे में उन्हें एक दूसरे से मेलमिलाप करने का मौका तो नहीं मिलता लेकिन करीना हैं जो दोनों से मिलती रहती हैं ऐसे में वो मामा की खबर भांजे तक और भांजे की खैरियत मामू तक पहुंचाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications