बेबो ने रखी शर्त 10 करोड़ की

Kareena kapoor
अगर हम बॉलीवुड की सुपर हॉट बेब्स की बात करें तो सबसे ऊपर करीना कपूर का नाम आता है। लगातार वो कई सुपर हिट फिल्में दे चुकी हैं। अब डिमांड बढ़ जाने के कारण रेट का बढ़ जाना तो लज़मी ही है। लेकिन कितना? इस सवाल का जवाब हम आपको बता देते हैं जी हां पूरे 10 करोड़।

इतनी बड़ी रकम मांगने की हिम्मत आज तक बॉलीवुड की किसी भी हीरोइन ने नहीं दिखाई है। अब आप सोच रहें होंगे कि कौन से डाइरेक्टर से तो वो हैं मधुर भंडारकर जिनकी फिल्म हीरोइन आज भी मजधार में अटकी पड़ी है। इसे पार लगाने के लिए मधुर ने बेबो को चुना लेकिन करीना की शर्त ने इनके होश उड़ा दिये। फिल्म हीरोइन के लिए पहले भी भंडारकर को झटके मिल चुके हैं। इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रेगनेंसी और अब इस बॉलीवुड बेब की शर्त ने भंडारकर को हिला कर ही रख दिया है।

करीना के साथ पहले प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म की तगड़ी दावेदार मानी जा रही थी। शायद करीना के इस मोटी रकम मांगने के पीछे यही वजह हो सकती है। करीना इस फिल्म को अपनी ही शर्तों पर करना चाहती हैं, और सबसे पहली शर्त है शर्त 10 करोड़ की। इतनी बड़ी शर्त के साथ बॉलीवुड में हलचल सी मच गयी है।

खैर अगर करीना को हीरोइन की हीरोइन बनाना है तो मधुर को बहुत बड़ी रकम चुकानी होगी जो मधुर के लिए काफी मंहगा सौदा साबित हो सकता है, और अगर करीना की 10 करोड़ की शर्त मान ली जाती है तो बेबो बॉलीवुड एक्ट्रेस की रेस में सबसे आगे निकल जाएंगी।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X