तो इसलिए.. करीना कपूर अभी बच्चा नहीं चाहती हैं

अक्सर देखा जाता है कि जिस घर में सोतैली मां होती है, वह बहुत बुरी होती है उसे अपने पति की पहली बीवी के बच्चों से कोई मोह नहीं होता है, वह बहुत बुरी मां होती है लेकिन अभिनेत्री करीना कपूर एकदम उलट हैं, वह सैफ के बच्चों सारा और इब्राहिम जो कि सैफ को पहली शादी से हैं.. से काफी प्रेम करती हैं।

वह सारा-इब्राहिम की बहुत अच्छी दोस्त हैं, तभी तो जब भी वक्त मिलता है सारा-इब्राहिम को करीना के साथ पूरा वक्त बिताते हैं, करीना दोनों बच्चों को बढ़िया कंपनी देती हैं। ऐसा कहा जाता है कि सारा-इब्राहिम करीना को छोटी अम्मी कहते हैं।

बच्चों और करीना के बीच की नजदीकियां उस समय देखी गयीं थीं जब करीना-सैफ की शादी का रिसेप्शन हुआ था, सारा खान पूरे टाईम करीना के साथ ही नजर आयी थीं तभी लोगों को अंदाजा हो गया था कि करीना, बच्चों के साथ काफी सहज और खुश हैं और शायद यही एक खास वजह हो सकती है कि करीना अभी बच्चे नहीं चाहती हैं। क्योंकि मातृ्त्व का सुख तो वह सैफ के बच्चों के साथ उठा ही रही हैं।

मालूम हो कि करीना ने कहा है कि "सारा और इब्राहिम के साथ मेरा रिश्ता वैसा ही है जैसा कि होना चाहिए। हमारे बीच मजबूत संबंध है और हम अच्छे दोस्त हैं।"

गौरतलब है कि सैफ ने अपने से दस साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी, दोनों को शादी से दो बच्चे सारा-इब्राहिम हैं लेकिन 13 साल के बाद सैफ-अमृता का तलाक हो गया। हालांकि अमृता और बच्चे दोनों को पटौदी हाउस में अक्सर आते-जाते देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X