6 सालों बाद फिर साथ दिखेंगे आमिर खान और करीना कपूर- दिवाली पर होगा धमाका !
आमिर खान की अगली फिल्म है 'लाल सिंह चड्ढा', जिसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा चुकी है। फिल्म 2020 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। बहरहाल, अब तक फिल्म के स्टारकास्ट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अफवाहों की मानें तो फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर दिख सकती हैं। आमिर और करीना इससे पहले 3 इडियट्स (2009) और तलाश (2012) जैसी फिल्मों में साथ दिख चुके हैं।
फिलहाल करीना फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में व्यस्त हैं। साथ ही बतौर जज टीवी शो में दिखने वाली हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आमिर और करीना 'लाल सिंह चड्ढा' की शुरुआत कब करते हैं। इन्हें साथ में देखना काफी शानदार होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खुद भी चाहते हैं कि करीना ही फिल्म में हो.. क्योंकि इनकी कैमिस्ट्री लोंगो ने काफी पसंद की थी। आमिर खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर 'लाल सिंह चड्ढा' की घोषणा की थी। यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म के निर्देशक होंगे अद्वेत चंदन, जिन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' डाइरेक्ट किया था। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर हैं आमिर खान और वॉयोकॉम 18।


Click it and Unblock the Notifications