करीना कपूर खान ने फिल्मों से लिया ब्रेक, तख्त के बाद फुलस्टॉप
करीना कपूर खान ने लॉकडाउन को बहुत ही ज़्यादा सीरियसली ले लिया है। तभी तो एक तरफ जहां पूरा बॉलीवुड, लॉकडाउन के बीच काम जारी रख रहा है वहीं करीना कपूर खान ने लॉकडाउन में फिल्मों से ब्रेक ले लिया है।
एक सूत्र की मानें तो करीना कपूर खान ने एकदम साफ कर दिया है कि लॉकडाउन के बीच वो कोई भी नई फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं सुनेंगी।

करीना ने तय कर लिया है कि लॉकडाउन का पूरा समय वो सैफ और तैमूर को देना चाहती हैं। इसलिए वो भले ही कुछ दोस्तों के कहने पर कहानियों के आईडिया यूं ही सुन ले रही हैं लेकिन उनका कोई भी नई स्क्रिप्ट पढ़ने या सुनने का कोई इरादा नहीं है।
फिलहाल करीना के पास केवल दो फिल्में हैं - लाल सिंह चड्ढा और तख्त और करीना लॉकडाउन के बाद भी इन्हीं दो फिल्मों पर अपना सारा ध्यान लगाने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications