करण जौहर की 'तख्त' की शूटिंग शुरू करेंगी करीना कपूर खान?, फिटनेस से चौंका देंगी
करीना कपूर खान ने इस साल ही दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। दूसरी बार प्रेग्नेंट होने के दौरान करीना कपूर ने काम से छुट्टी ले ली थी। उन्होंने छोटे बच्चे के जन्म से पहले लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की। अब खबरें आ रही हैं करीना कपूर जल्द ही एक बार फिर काम पर लौटने वाली हैं और फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगी।
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो करीना कपूर अक्टूबर 2021 से काम पर लौट सकती हैं। कहा जा रहा है कि वह एक बार फिर अपने बेस्ट फ्रेंड करण जौहर के लिए काम करेंगी। करण जौहर की तख्त जो कि पिछले लंबे समय से अटकी हुई फिल्म है। इसके लिए करीना कपूर अब शूटिंग पर ध्यान दे सकती हैं।

बीच में अफवाहें थी कि करण जौहर तख्त का डिब्बाबंद हो गया है। लेकिन करण जौहर ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया था और कहा था कि वह इस पर जरूर काम करेंगे। करण जौहर की तख्त फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म हैं।

करीना कपूर इस साल करेंगी शूटिंग
रिपोर्ट का दावा है कि करीना कपूर अक्टूबर से फिल्मों की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। हालांकि खुद करीना कपूर ने इस बारे में नहीं बताया है।

प्रेग्नेंसी के बाद करीना फिटनेस पर दे रहीं ध्यान
करीना कपूर खान अब डिलीवरी के बाद अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। वह जमकर जिम में पसीना बहा रही हैं और पहले की तरह फिट हो गई हैं।

तख्त फिल्म
रणवीर सिंह, विकी कौशल, अनिल कपूर,भूमि पेडनेकर और करीना कपूर समेत मल्टीस्टारर फिल्म तख्त का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। जिसे करण जौहर लेकर आ रहे हैं। लेकिन कोरोना और अन्य कारणों की वजह से ये फिल्म अटकी हुई है।

लाल सिंह चड्ढा
करीना कपूर एक बार फिर आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का करीना कपूर अपने हिस्से का काम खत्म कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications