..................... वीरे दी वेडिंग 2- करीना कपूर खान के फैंस हो जाएंगे खुश, जल्द होगा बड़ा धमाका? Kareena kapoor khan reveals about Veere di wedding 2 - Hindi Filmibeat

Veere Di Wedding- करीना कपूर खान के फैंस हो जाएंगे खुश, जल्द होगा बड़ा धमाका?

By Staff

एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' की सेक्सेज को एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच करीना ने अपने फैंस को भी खुशखबरी दी है। दरअसल करीना कपूर ने संकेत दिए हैं कि वह एक बार फिर सोनम कपूर संग गर्ल गैंग के साथ 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल में नजर आ सकती हैं। वीरे दी वेडिंग 2 को लेकर एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया है कि इस पर काम चल रहा है।

पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में करीना कपूर से जब पूछा गया कि क्या रिया कपूर 'वीरे दी वेडिंग 2' की प्लाइनिंग कर रही हैं ? इस सवाल का जवाब देते हुए वह कहती हैं कि 'जी हां, वह इस फिल्म पर काम कर रही हैं। इसे लेकर हम सभी इसे लेकर काफी उत्सुक हैं। सोनम और रिया दोनों ही अमेजिंग हैं। दोनों के साथ काम करने में मजा आएगा'।

 Kareena Kapoor Khan

बताया जा रहा है कि अगले साल ही ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। फिल्म में करीना या किसी टीम सदस्य ने कास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। फिलहाल फिल्ममेकर्स ने भी आधिकारिक घोषणा भी नहीं की है। इससे पहले 2018 में आई 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और करीना कपूर की जोड़ी देखने को मिली थी। तीनों की मजेदारी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यही वजह है कि फिल्म ने 138 करोड़ का बिजनेस किया था।

करीना कपूर की हाल ही में अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज' पर्दे पर रिलीज हुई है। उनके अलावा कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी करण जौहर की इस फिल्म में लीड रोल में हैं. सेरोगेसी पर आधारित इस फिल्म ने 13 दिनों में 172 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

करीना कपूर की अपकमिंग फिल्में
इरफान खान के साथ करीना कपूर 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आने वाली हैं। पहली बार करीना इस फिल्म में पुलिस के किरदार में नजर आएंगी। फिलहाल वह इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इतना ही नहीं लंबे समय बाद करण जौहर के साथ करीना 'तख्त' में भी काम करने जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X