तेलुगू डेब्यू के लिए तैयार करीना कपूर खान? 'बाहुबली' एक्टर प्रभास के साथ आएंगी नजर!
इस साल कई शानदार फिल्में चर्चा में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि प्रभास एक बड़ा धमाका करेंगे। उनको लेकर चर्चा है कि वो बैक टू बैक टॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। फिलहाल वह 'सालार' से 'प्रोजेक्ट के' जैसी फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में अब उनकी नई फिल्म का एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खास बात यह है कि प्रभास की नई फिल्म में बॉलीवुड की एक बड़ी एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है जिसे सुनने के लिए उनके फैंस बेताब हो जाएंगे।
यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि फैंस की बेबो यानी करीना कपूर हैं। इंडस्ट्री सर्किल में ऐसी खबरें हैं कि करीना कपूर साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ तेलुगु में डेब्यू कर सकती हैं। 'अर्जुन रेड्डी' फेम डायरेक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर बिजी हैं।

इसके साथ ही वह प्रभास के साथ एक बड़ी फिल्म 'स्पिरिट' भी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म से चर्चा है कि प्रभास के अपोजिट 'स्पिरिट' में करीना कपूर की एंट्री हो सकती है।
यह पहली बार होगा जब करीना कपूर किसी साउथ फिल्म में नजर आएंगी और प्रभास जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिलहाल इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। करीना कपूर खान फिलहाल अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में आमिर खान के साथ वो नजर आने वाली हैं।
फैंस बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। आमिर खान लंबे समय के बाद फिल्म में नजर आ आने वाले हैँ। करीना कपूर खान के साथ आमिर खान ने कई सुपरहिट फिल्म में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications