'कबीर सिंह' पर करीना कपूर खान- ''फिल्म ने 300 करोड़ कमाया है, लोगों को कुछ तो पसंद आया होगा''
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' इस साल की सबसे विवादित फिल्म में शामिल रही। कई लोगों ने फिल्म के विरोध में बातें की, तो कुछ ने बचाव भी किया। हाल ही में फिल्मफेयर से बात करते हुए एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने फिल्म पर रिएक्शन दिया है। करीना ने कहा, फिल्म ने 200 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया, जाहिर है फिल्म में लोगों ने कुछ तो देखा होगा, जो उन्हें पसंद आया।
फिल्म कबीर सिंह में प्रीति (कियारा) के किरदार को काफी आलोचना सहना पड़ा था.. क्योंकि उसे काफी दबा हुआ सा दिखाया गया था। लोगों के अनुसार, फिल्म में पुरुषवादी मानसिकता को बढ़ावा दिया गया है और महिलाओं का चित्रण सही ढंग से नहीं किया गया है।

फिल्म में महिला किरदार पर बात करते हुए करीना कपूर ने कहा- 'मैंने फिल्म देखी नहीं है। लेकिन जाहिर तौर पर इस पर आलोचनाओं का प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। यहां लोग हैं जो इस फिल्म को देखने के लिए जा रहे हैं और उन्हें फिल्म में वह बात दिखा, जो उन्हें पसंद है। नहीं तो फिल्म इतना अच्छा बिजनेस नहीं करती।
करीना ने आगे कहा- मुझे खुशी है कि लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। पर्सनली मैं इस तरह के किरदार पर विश्वास नहीं करती क्योंकि मैं बतौर इंसान वैसी नहीं हूं। लेकिन बात यहीं खत्म हो जाती है कि.. यह एक फिल्म है और अच्छा बिजनेस कर रही है। अच्छी बात है कि लोगों ने इस पर अपनी आवाज उठाई, हालांकि उनकी आवाज फिल्म पसंद आने वाले लोगों के बीच दबकर रह गई। अफसोस, लेकिन यही सच्चाई है।'
गौरतलब है कि करीना कपूर फिलहाल 'गुड न्यूज़' में अक्षय कुमार के साथ, 'अंग्रेजी मीडिया' में इरफान खान के साथ और आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications