..................... 'रामायण' में कौन बनेगी सीता? करीना कपूर खान या दीपिका पादुकोण- बॉलीवुड की होगी सबसे मंहगी एक्ट्रेस! | Kareena Kapoor Khan or Deepika padukone who will play Sita Role for mahesh Babu Ramayan - Hindi Filmibeat

'रामायण' में कौन बनेगी सीता? करीना कपूर खान या दीपिका पादुकोण- बॉलीवुड की होगी सबसे मंहगी एक्ट्रेस!

बॉलीवुड गलियारे में एक फिल्म लगातार चर्चा में हैं, जिसे लेकर आ रहे हैं 'दंगल' फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी। 'रामायण' को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अभी तक की खभरों के मुताबिक, इस फिल्म में ऋतिक रोशन रावण और महेश बाबू राम का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

अब लेटेस्ट मीडिया गॉसिप्स की मानें तो, रामायण के फीमेल लीड रोल यानी सीता के किरदार के लिए बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेस का नाम चल रहा है। ये दो नाम है करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण। मीडिया रिपोर्ट्स रिपोर्ट्स का कहना है कि फिल्ममेकर्स के बीच सीता के रोल के लिए दीपिका पादुकोण और करीना कपूर के नामों पर विचार चल रहा है।

Kareena Kapoor

इतना ही नहीं, ये भी भी खबरें हैं कि सीता रोल के लिए सबसे मोटी फीस ऑफर की जानी है। ऐसे में करीना या दीपिका दोनों में से जो भी इस सीता किरदार को निभाने के लिए तय होता है वह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी बन सकती हैं।

रामायण प्रोजेक्ट को नितेश तिवारी बड़े पैमाने पर लेकर आ रहे हैं। ये एक बिग बजट फिल्म हो सकती है। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इन डिटेल्स की ऑफिशियल घोषणा होना बाकी है।

सबसे दिलचस्प होगा रावण का किरदार

सबसे दिलचस्प होगा रावण का किरदार

महेश बाबू जहां राम के किरदार में दिखेंगे तो खबरें हैं कि रामायण के रोल के लिए ऋतिक रोशन का नाम तय हो गया है। ऋतिक रोशन इस किरदार से धमाका मचा देंगे, बस अब औपचारिक ऐलान का इंतजार है।

मधु मंतेना द्वारा प्रोड्यूस

मधु मंतेना द्वारा प्रोड्यूस

मधु मंतेना द्वारा प्रोड्यूस एक मेगा बजट फिल्म होगी रामायण, जो कि एक साथ कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

एक सीता कृति सेनन भी

एक सीता कृति सेनन भी

दूसरी तरफ आदिपुरुष फिल्म भी काफी चर्चा में हैं। ओम राउत और प्रभास की फिल्म में कृति सेनन की ऑफिशियल एंट्री हो चुकी है और कहा जा रहा है कि वह सीता का रोल निभाती नजर आएंगी।

दीपिका पादुकोण के पास मायथोलॉकिल फिल्में करने का अनुभव

दीपिका पादुकोण के पास मायथोलॉकिल फिल्में करने का अनुभव

दीपिका पादुकोण ने संजयलीला भंसाली की फिल्मों में मस्तानी, पद्मावती का जबरदस्त रोल निभाया है। उनके पास इस तरह के किरदार को निभाने का अनुभव है, यही वजह है कि वह शुरू से सीता के रोल के लिए पहली पसंद बनी हैं।

मायथोलॉकिल फिल्म में करीना कपूर

मायथोलॉकिल फिल्म में करीना कपूर

करीना ने फिल्म अशोका में राजकुमारी Kaurwaki का रोल निभाया, करीना कपूर के पास भी मायथोलॉकिल फिल्म का अनुभव है।

कहां तक पहुंची फिल्म की तैयारी

कहां तक पहुंची फिल्म की तैयारी

खबरें हैं कि फिल्म निर्माता ने रिसर्च स्कॉलर्स को रामायण पर रिचर्स और फैक्ट इक्कठे करने का काम सौंप दिया है। फिल्म से जुड़े तथ्यों पर जोरों से काम किया जा रहा है। बाकि कोरोना के वजह से भी कुछ काम ढीला पड़ा है।

बता दें करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा है तो वहीं दीपिका पादुकोण के पास भी अपकिंग प्रोजेक्ट्स का ढेर है। दीपिका 83, फाइटर, द इंटर्न, पठान जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X