Kareena Kapoor Khan- भगवा रंग की बैकलेस ड्रेस पहन करीना कपूर खान ने बढ़ाया पारा, हॉटनेस पर फिदा हुए फैंस!

करीना कपूर खान भले ही दो बार मां बन चुकी हैं लेकिन वो जब भी कैमरे के सामने आती हैं काफी शानदार लगती हैं। अक्सर देखा जाता है कि उनकी बोल्ड और हॉट तस्वीरें सामने आकर तेजी से वायरल हो जाती हैं और लोग उसको काफी पसंद करते हैं। जी हां, करीना कपूर खान अपने स्टाइल, ग्रेस और खूबसूरती से हमें कभी निराश नहीं करती हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं और देश भर में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।
इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो भगवा रंग की बोल्ड बैकलेस ड्रेस पहने हुए नजर आ रहीं हैं और लोगों को दीवाना बना रही हैं।
जैसे ही करीना कपूर खान का यो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। करीना कपूर खान इस ड्रेस में कमाल की खूबसूरत और हॉट लग रही हैं।
बोल्डनेस का जवाब नहीं
लोगों का मानना है कि उनकी बोल्डनेस का जवाब नहीं होता है और वो हर लुक में किलर लगती हैं। वायरल भयानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "प्रेग्नेंसी के दिनों से लेकर कोविड के दिनों तक यह महिला हमेशा काम में डूबी रहती है #kareenakapoorkhan जब काम की बात आती है तो इसे रोका नहीं जा सकता।"
कई तरह की बातें कर रहे हैं
हालांकि इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''तो काम तो करना ही पड़ता है सबको इसमें कुछ नया है क्या बताना तो।'
बेबो की झलक सबसे अलग
जबकि एक ने लिखा, बेबो की झलक सबसे अलग। एक का कहना था, ''ओह माय गॉड आपकी हॉटनेस ने तो सब लड़कों का टेम्परेचर बढ़ा दिया है, कोई तो एसी लगाओ यार।''
सब लोग पानी पानी हो गए होंगे
जबकि एक ने लिखा, ''सब लोग पानी पानी हो गए होंगे आपको देख के।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं लेकिन करीना कपूर खान ने किसी तरह का रिएक्शन इन कमेंट्स पर नहीं दिया है।
दोनों बच्चे मीडिया के सामने
करीना कपूर खान के दो बेटे हैं और उनका नाम तैमूर और जेह अली खान है। अक्सर दोनों बच्चे मीडिया के सामने नजर आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications