Ouch..बेबो सैफ के साथ छुट्टियां बिताने गईं लंदन ..लेकिन तैमूर के बिना !
करीना कपूर तैमूर के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गई हैं लेकिन उनकी हॉलीडे में ये खास शख्स उनके साथ नहीं है।
करीना कपूर और सैफ अली खान कितने बेहतरीन कपल हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन वो कितने अच्छे पैरेंट्स हैं ये तो समय आने पर पता चलेगा। हाल में करीना कपूर ने कहा था कि तैमूर उनकी पहली प्राथमिकता हैं और उनके बिना वो नहीं रह पाती हैं लेकिन अचानक करीना अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने लदंन चली गईं।
[So Cute..करीना और तैमूर की नई तस्वीर आज आपका दिन बना देगी]
जी हां करीना कपूर लंदन तो गईं लेकिन उनके साथ तैमूर नहीं थे। जी हां करीना अकेले एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं जबकि सैफ अली खान इन दिनों लंदन में शेफ की शूटिंग में व्यस्त हैं। तो क्या तीन महीने के तैमूर इन दिनों अपने मम्मी पापा के बिना हैं। अब ये बात तो करीना ही बता सकती हैं।

लेकिन कुछ पॉपुलर एंटरटेनमेंट पोर्टल की मानें तो वाकई तैमूर को छोड़कर करीना लंदन के लिए रवाना हुई हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही तैमूर और करीना की एक बहुत ही क्यूट सी तस्वीर वायरल हुई थी । जिसमें तैमूर अली खान बहुत ही क्यूट लग रहे थे।
हम तो यही आशा करेंगे कि करीना और सैफ दोनों तैमूर के लिए बेहतरीन पैरेंट्स सिद्ध हों जैसे सैफ अली खान सारा और इब्राहिम के लिए हुए हैं। इस बात पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है कि करीना और सैफ जैसे सेंसिबल पैरेंट्स अपने तीन महीने के बेबी छोड़कर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

