Blockbuster KHAN को भेजा गया है मेसेज..."फिल्म की हीरोइन मुझे बनना है"!
करीना कपूर खान को अपनी अगला कदम बड़ा फूंक कर रखना है क्योंकि अब उनका करियर किस दिशा में जाएगा पता नहीं। इसलिए करीना ने आमिर खान को मेसेज भेजने शुरू कर दिए हैं!
करीना कपूर खान ने हालांकि ब्रेक जैसा कुछ नहीं लिया है लेकिन फिर भी मां बनने के बाद उनका करियर एक अलग दिशा ज़रूर लेगा। इसलिए नहीं कि हम हीरो और हीरोइन में भेदभाव करते हैं बल्कि इसलिए कि बॉलीवुड में ऐसा होता है।
शायद करीना को भी ऐसा ही लगता है क्योंकि अगर गपशप गली की मानें तो करीना ने आमिर खान को उनकी अगली फिल्म के लिए एक मेसेज करके कहा है कि वो इस फिल्म की हीरोइन बनना चाहेंगी।

अब ये फिल्म कौन सी है पता नहीं। क्योंकि फिलहाल आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में काम कर रहे हैं जिसके हीरोइनों की लिस्ट लंबी होती जा रही हैं। इसके बाद वो राकेश शर्मा की बायोपिक करने वाले हैं।
अब करीना किस फिल्म के लिए तिकड़म लगा रही हैं पता नहीं लेकिन इस खबर में थोड़ी सच्चाई ज़रूर लग रही है क्योंकि कुछ दिन पहले आमिर खान का हीरोइन ना रिपीट करने का मंत्र गपशप गली में घूम रहा था और माना जा रहा है कि यही करीना का जवाब था।
[#Funny: 'कहो ना प्यार है' के इस सीन में गलती से करीना कपूर दिख गईं!]
वैसे करीना कई बार आमिर के प्रति अपना प्यार जता चुकी हैं और साफ कर चुकी हैं कि आमिर के साथ काम करने में उन्हें बड़ा मज़ा आता है। अब देखना है करीना की रिक्वेस्ट के बाद आमिर क्या करते हैं -


Click it and Unblock the Notifications











