ALERT: सलमान खान की फिल्म में.... अक्षय कुमार के अपोजिट ये होंगी एक्ट्रेस!

By Neeti

बॉलीवुड फैंस के लिए यह खबर काफी बड़ी थी कि सलमान खान प्रोडक्शन की अगली फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे। कोई शक नहीं कि दोनों सुपरस्टार्स के फैन इस खबर से बेहद खुश हैं। बहरहाल, ताजा खबरों की मानें तो इस फिल्म की एक्ट्रेस के लिए भी खोज़ जारी है।

400 करोड़ बजट.. और अक्षय कुमार.. बाहुबली 2 से बड़ी हिट होगी फिल्म!

वहीं, ताज़ा खबर आ रही है कि करीना कपूर खान भी सलमान खान प्रोडक्शन फिल्म के लिए लुक टेस्ट दे रही हैं। फिलहाल करीना वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में व्यस्त हैं.. साथ ही उमंग कुमार ने अपनी अगली बॉयोपिक फिल्म के लिए भी करीना को अप्रोच किया है।

Kareena Kapoor

वहीं, इस बीच करीना के सलमान खान प्रोडक्शन से जुड़ने की खबर भी है। और अफवाहों की मानें तो करीना उसी फिल्म के लिए लुक टेस्ट दे रही हैं.. जिसके लिए अक्षय कुमार फाइनल हैं। हालांकि इससे जुड़ी अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बता दें, करीना कपूर और अक्षय कुमार कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फैंस को इनकी जोड़ी भी काफी पसंद है। लिहाजा, यदि ऐसा कुछ होता है तो फैंस के लिए यह सरप्राइज से कम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X