कपूर दे रहा है खान को चुनौती!

करीना कपूर ने ये बात इस संदर्भ में कही कि रणबीर कपूर ने अपनी सिर्फ 4-5 फिल्मों को करके ही 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिये हैं वहीं करीना कपूर के खाते में अभी तक 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हैं। करीना ने कहा बचपन से ही मैं फिल्मफेयर अवॉर्ड पाने के बारे में सोचती थी। मैं सोचती थी कि पुरस्कार पाने के बाद मैं अपनी मां, पापा और परिवार का शुक्रिया अदा कर रही हूं। फिल्मफेयर अवॉर्ड मरते दम तक मेरे साथ रहेंगे। उम्मदी है सिर्फ 6 नहीं बल्कि और भी कई।
करीना ने बाद में ये भी कहा कि मुझे मेरे ही परिवार से कड़ी चुनौती मिल रही है। कौन जानता है रणबीर जल्द ही मेरा रिकॉर्ड तोड़ दैं और साथ ही दादाजी का भी। और वो पल हमारे लिए बहुत ही खुशी का पल होगा। करीना के दादाजी राजकपूर ने 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे। उनके बाद करीना ही एकमात्र 6 अवॉर्ड जीतकर सेकेंड नंबर पर थीं लेकिन रणबीर के आ जाने से अब करीना तीसरे नंबर पर जाती नज़र आ रही हैं। खैर करीना हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। अब आप खान हो गयी हैं और खान और कपूर की जंग में खान ही अभी तक आगे रहे हैं उम्मीद है इस बार भी ऐसा ही हो।


Click it and Unblock the Notifications