करीना या कैटरीना कौन होगी मुंबई में
आज बॉलीवुड में करीना कपूर और कैटरीना कैफ ही ऐसी दो अदाकारा है जिन्हें बड़े बड़े फिल्म निर्माता अपनी फिल्म में साइन करना चाहते हैं। आज जब वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई के लिए करण जोहर और एकता कपूर ने हाथ मिलाया है तो इन दोनों को समझ यह नहीं आ रहा कि अपनी फिल्म में वो किस एक्ट्रेस को कास्ट करें।
करण और एकता दोनो ही चाहते हैं कि उनकी फिल्म में बॉलीवुड की टॉप और हॉट एक्ट्रेस ही लीड रोल करे। एकता इस फिल्म में कैटरीना कैफ को लेना चाहती हैं उनका मानना है कि कैट का लकफैक्टर उनकी फिल्म के लिए लकी रहेगा। इस फिल्म में दोनों ने अक्षय कुमार को फाइनल किया है।
अक्षय और कैट की जोड़ी पर्दे पर धमाल जरूर मचाती है। लेकिन करण अपनी पसंद करीना से मुंह नहीं मोड़ पा रहे हैं। बेबो धर्मा प्रोडक्शन की फेवरेट एक्ट्रेस हैं। उनकी ट्यूनिंग भी काफी अच्छी है इसलिए करण करीना को लेना चाह रहें हैं। खैर एक्ट्रेस का मामला तो अभी सुलझ नहीं पाया है लेकिन एक बात तो जरूर है कि करण और एकता की यह फिल्म देखने लायक जरूर होगी। आपको क्या लगता है...


Click it and Unblock the Notifications