..................... Kareena Kapoor and Katrina Kaif hates khan surname, करीना और कैटरीना दोनों को 'खान' नापसंद - Hindi Filmibeat

करीना और कैटरीना दोनों को 'खान' नापसंद!

बॉलीवुड में करीना कपूर की शादी के बाद लोगों ने उन्हें बॉलीवुड के नये खान की उपाधि दे दी है लेकिन ऐसा लग रहा है कि शायद करीना को ये सरनेम कुछ खास नहीं भा रहा है। खबर आई कि करीना ने अपनी आने वाली फिल्म तलाश में अपना सरनेम कपूर ही रखने को कहा है। दूसरी तरफ बॉलीवुड के निर्देशक कैटरीना कैफ को बॉलीवुड का चौथा खान बता रहे हैं। हाल ही में सलमान खान के साथ आई कैटरीना की फिल्म एक था टाईगर ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नये आयाम कायम किये हैं और इसी के साथ उन्हें खान सरनेम के साथ जोड़ा जाने लगा।

अब करीना को तो खान सरनेम पसंद नहीं आ रहा लेकिन अब वो चाहे माने या ना माने उनके नाम के साथ खान सरनेम तो जुड़ ही चुका है। रही कैटरीना की बात तो उनके काम ने उन्हें ये सरनेम दिलाया है। कबीर खान ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान सबके सामने कहा कि कैटरीना बॉलीवुड की चौथी खान हैं। लेकिन कैटरीना ने इस बात पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई।

करीना कपूर और कैटरीना कैफ दोनों ही बॉलीवुड की खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियां हैं लेकिन शायद इन दोनों को ही अपने नाम के साथ खान सरनेम जोड़ा जाना पसंद नहीं आ रहा है। क्योंकि दोनों शायद बॉलीवुड में खानों से अलग होकर खुद की एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं अपने खुद के सरनेम के साथ। वैसे भी बॉलीवुड में अभी तक खानों का ही राज चला है और आने वाली पीढ़ी में भी खान ही पॉपुलर नज़र आ रहे हैं लेकिन जहां तक बात है सफल अभिनेत्रियों की तो इनमें करीना कपूर और कैटरीना कैफ ही शीर्ष पर हैं कोई खान नहीं। तो ऐसे में भला क्यों ये अभिनेत्रियां टॉप एक्ट्रेसेस को भी खान सरनेम के साथ जोड़ें?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X