इंतजार खत्म- पहली बार करीना कपूर और करिश्मा कपूर इस फिल्म के सीक्वल में आएंगी नजर !
बॉलीवुड की बहनों की बात हो तो करिश्मा कपूर और करीना कपूर का नाम सबसे पहले जहन में आता है। दोनों का बॉन्ड जबरदस्त है। लेकिन अजब ही संयोग ही कि दोनों बहनों ने कभी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि भविष्य में दोनों साथ में काम कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर और करिश्मा कपूर जल्द ही एक फिल्म के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। ये फिल्म होगी जुबैदा। ऐसा ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों बहनें जुबैदा फिल्म के सीक्वल में काम कर सकती हैं।
पिंकविला की एक खबर में कहा गया है कि करिश्मा कपूर और करीना कपूर पहली बार फिल्म जुबैदा फिल्म में साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के राइटर खालिद मोहम्मद होंगे जो कि इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। लेखक की बातचीत में ये सामने आया है कि इस फिल्म पर काम चल रहा है और हो सकता है कि दोनों बहनें इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हों।

जुबैद फिल्म के सीक्वल के इंट्रोडक्शन के लिए वह एक उपन्यास भी लिख रहे हैं। मीडिया से बातचीत में लेखक खालिद ने कहा कि करीना और करिश्मा दोनों को ही मैं इस फिल्म में कास्ट करने की इच्छा रखता हूं। इतना ही नहीं लेखक का मानना है कि फिल्म में अगर दोनों बहनें काम करती हैं तो फिल्म जरूर चलेगी।
बता दें 2001 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म जुबैदा थी। जिसमें करिश्मा कपूर के अलावा रेखा व मनोज बाजपेयी लीड रोल में नजर आए। फिल्म के लीड रोल में करिश्मा ने ही जुबैदा बेगम का रोल अदा किया था जिनकी शादी महाराजा विजयेंद्र सिंह से होती है। फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा भी फिल्म ने कई पुरस्कार जीते थे।


Click it and Unblock the Notifications