तगड़ा RUMOR: इन दो सुपरस्टार्स की ये हरकत...होश उ़डा देगी!

करीना कपूर और करण जौहर बॉलीवुड के गॉसिप क्वीन और किंग है। कहां, क्या, कब, क्यों और कैसे हो रहा है, ये उन दोनों को हमेशा पता होता है। और यही कारण है कि करीना कपूर और करण जौहर बेस्ट फ्रेंड हैं। अब दोनों के बारे में बड़ी चटपटी खबर हाथ लगी है।

गपशप गली की मानें तो करीना कपूर और करण जौहर का एक वाट्सएप ग्रुप है। इस वाट्सएप ग्रुप में मलाइका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा और कई और हस्तियां हैं। लेकिन सबसे मज़ेदार है इस ग्रुप का नाम।

kareena-kapoor-karan-johar-have-strange-watsapp-group

दरअसल, करीना कपूर हमेशा से बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन रही हैं। करण जौहर की मानें तो वो न्यूज़पेपर उठाती हैं तो सबसे पहले गॉसिप कॉलम छान मारती हैं। वहीं करीना और रणबीर को सबके बारे में सब कुछ पता होता है।

बहरहाल, बात करते हैं इस दिलचस्प वाट्सएप ग्रुप की। करण और करीना के इस ग्रुप का नाम है - उसकी इतनी हिम्मत। और फिर वो लोगों से जुड़े गॉसिप शेयर करते हैं।

जैसे कि उसकी इतनी हिम्मत कि वो पार्टी में ये वाली ड्रेस पहनकर आई, या फिर उसकी इतनी हिम्मत की वो मेरी रिजेक्ट की हुई फिल्म कर रही है। उसकी इतनी हिम्मत कि वो फ्लॉप फिल्म के बाद भी पार्टी दे रही है।

सबसे दिलचस्प होता है उस स्टार का नाम, जिसके बारे में ये खबर होती है। काश हमें भी ऐसे दो चार गॉसिप मिल जाते। पर बेबो तो बेबो।

वैसे बेबो की बात करें और उनके बिंदास बयान याद ना आएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X