करीना का पत्ता गुल, रणबीर के साथ प्रियंका करेंगी 'रामलीला'

करीना कपूर ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रामलीला की शूटिंग इस साल के सितम्बर महीने में शुरु होगी। लेकिन संजय के अचानक इस बदले फैसले के पीछे क्या वजह है ये अभी तक गोपनीय है। फिर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि संजय नहीं चाहते कि उनकी फिल्म की 'हिरोइन' फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी भी तरह की मुश्किलों को आड़े ना लाए और जैसा कि करीना ने इसी साल अपनी शादी की बात जगजाहिर कर दी है तो संजय ने भी अपनी फिल्म के लिए दूसरी हिरोइन कास्ट करने की सोची। और उनकी नज़रें जब भी करीना का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ने निकलीं तो उन्हें सिर्फ प्रियंका ही नज़र आईं।
ज्ञात हो कि संजय लीला की फिल्म रामलीला शेक्सपीयर की मशहुर नॉवेल रोमियो जूलियट पर आधारित है और रणबीर कपूर इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
अचानक इस नई खबर को सुनकर करीना की क्या प्रतिक्रिया होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिल्हाल इतना तो जरुर है कि ये खबर बेबो को पसंद तो नहीं आएगी साथ ही रणवीर सिंह जो कि करीना कपूर के साथ फिल्म करने को लेकर काफी उत्साहित थे उन्हें भी इस खबर से काफी दुख होगा।


Click it and Unblock the Notifications