करीना बनेंगी भारत की दूसरी महिला प्रधानमंत्री

सूत्रों के अनुसार करीना कपूर प्रकाश झा की पॉलिटिकल सीक्वल में भारत की महिला प्रधानमंत्री की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अजय ने ही करीना को इस किरदार के लिए लेने का सुझाव दिया था। और झा जी तुरंत तैयार भी हो गए। ओमकारा के बाद यह करीना की पहली सबसे बड़े और महत्वपूर्ण किरदार वाली फिल्म होगी।
सूत्रों के अनुसार करीना भी पॉलीटिशियन का किरदार निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं। झा और करीना ने सभी जरुरी चीजों पर चर्चा की है जिनपर काम करने की जरुरत है। इस किरदार को बखूबी निभाने के लिए करीना ने काफी रिसर्च करने की तैयारी शुरु कर दी है साथ ही उन्होने अपनी टीम को दुनिया भर की महिला प्रधानमंत्रियों की लिस्ट तैयार करने को कहा है। वो उन सभी की जिंदगी और उनके रहन सहन पर रिसर्च करेंगी। वो नहीं चाहतीं कि उनकी ग्लैमरस इमेज फिल्म में उनकी परफार्मेंस पर हावी हो।
ज्ञात हो कि इससे पहले बॉलीवुड की एक और अदाकारा कैटरीना कैफ भी बडे़ परदे पर फिल्म राजनीति में एक पॉलीटिशियन की भूमिका निभा चुकी हैं और उनके अभिनय को काफी सराहा भी गया। कैटरीना का किरदार काफी कुछ सोनिया गांधी से मिलता जुलता था।


Click it and Unblock the Notifications