सलमान कर रहे IGNORE, आमिर नहीं देते मेसेज का REPLY...क्या करेंगे शाहरूख?
करीना कपूर प्रेगनेंसी के बाद कमबैक के लिए तैयार हैं लेकिन दिक्कत है कि फिल्में कहां हैं। दरअसल, करीना ने बड़े कॉन्फिडेंस के साथ कहा है कि प्रेगनेंट होने से कुछ नहीं बदलता लेकिन सब कुछ बदला दिख रहा है।
करीना कपूर अब बेटे से फुर्सत पाकर एक बार फिर काम पर ध्यान देना चाहती हैं। वैसे भी प्रेगनेंसी के दौरान काम करके उन्होंने ये उदाहरण दिया कि शादी और प्रेगनेंसी से कुछ नहीं बदलता है। लेकिन अब लगता है कि करीना को फिर से इस बात को सोचने की ज़रूरत है।
क्योंकि करीना के जो फेवरिट लोग उनके आसपास मंडराते थे फिलहाल करीना उनके पास फिल्मों के लिए तिकड़म भिड़ा रही हैं। एक तरफ सलमान के किसी प्रोजेक्ट में करीना को फिट नहीं पाया जा रहा है।

वहीं खबर थी कि करीना ने आमिर को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में रोल के लिए काफी मेसेज किए लेकिन ये रोल मिला कैटरीना कैफ को। रोहित शेट्टी ने गोलमाल 4 के लिए करीना को अप्रोच ही नहीं किया और करीना ने साफ साफ इस बात का गुस्सा भी निकाला। अब करीना शाहरूख के पास पहुंची है।
माना जा रहा है कि शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म की हीरोइन फिलहाल फाइनल नहीं हो पाई है। आलिया को ये फिल्म करनी थी लेकिन आलिया के पास डेट्स नहीं है।
[Blockbuster KHAN को भेजा गया है मेसेज..."फिल्म की हीरोइन मुझे बनना है"!]
ऐसे में आलिया भट्ट, करण जौहर और रेशमा शेट्टी के साथ शाहरूख खान के मन्नत पर पहुंची। रेशमा शेट्टी वहीं हैं, जिनसे हाल ही में सलमान की लड़ाई हुई। फिलहाल रेशमा आलिया और करीना का काम मैनेज कर रही है।
और सब पूरी कोशिश कर रहे हैं कि करीना को ये रोल मिल जाए। बस देखना है कि ऐसा होता है या नहीं। वैसे एक ज़माना था जब करीना शाहरूख से सलमान तक सबको रिजेक्ट कर देती थीं -


Click it and Unblock the Notifications











