हाय राम.. करीना की शादी क्या हुई..वो तो बेरोजगार हो गयी?
जिसे कि अब करीना कपूर खान भी महसूस कर रही हैं। साल 2012 में सैफ की दूसरी बेगम बनने वाली करीना कपूर के बारे में खबर हैं कि वो इन दिनों बहुत ज्यादा परेशान हैं क्योंकि उनके पास काम नहीं है।
। करीना ने हाल ही में करण जौहर की मेगाप्रोजेक्ट वाली फिल्म 'शुद्धि' छोड़ दी है। इससे पहले 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'राम-लीला' को भी वो टाटा-बॉय-बॉय कर चुकी हैं। जिसका अफसोस उन्हें कितना होगा इस बात का अंदाजा भी हम-आप नहीं लगा सकते हैं। फिलहाल इस समय करीना के पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम 2' ही है।
और उसके अलावा उनके पास फिल्में नहीं हैं। शादी के बाद रिलीज हुई उनकी दोनों फिल्में 'सत्याग्रह' और 'गोरी तेरे गांव में' ने बॉक्सऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा है जिसकी वजह से शायद निर्माता-निर्देशकों को मैरड करीना में दिलचस्पी नहीं रह गयी हैं जिसक वजह से बेबो आजकल बेरोजगार हो गयी हैं।
करीना मीडिया में फैली बेरोजगारी की खबर से बहुत ज्यादा दिक्कत में हैं, उन्हें लग रहा है कि अगर यह बातें फैल गयीं तो उनकी ख्वाहिश जो अभी कुछ साल और बॉलीवुड में काम करने की है, अधूरी रह जायेगी। देखते हैं कि करीना अपनी इस परेशानी का हल कैसे निकालती हैं वैसे यह बात शौ प्रतिशत सही है कि इन दिनों लोग करीना को साइन करने में हिचकिचा रहे हैं।
वैसे आपलोगों का इस बारे में क्या कहना है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में लिखे।


Click it and Unblock the Notifications
