करीना-सैफ सबकुछ ठीक नहीं

करीना की इस नाराजगी की खास वजह यह है कि दोनों को ही एक दूसरे के लिए वक्त नहीं मिल पा रहा। दोनों एक दूसरे के साथ अधिक वक्त नहीं बीता पा रहे। जिस वजह से वे बेहद दुखी हैं। सैफ आरक्षण और कॉकटेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। दूसरी खबर यह आ रही है कि करीना कपूर के हद से अधिक पैसे खर्ज करने की वजह से सैफ इन दिनों बेबो से बेहद नाराज हैं।
चूंकि सैफ इन दिनों फिल्म एजेंट विनोद का निर्माण कर रहे हैं और इस पर बहुत अधिक खर्च भी हो रहा है। इस वजह से वह आर्थिक रूप से एक दबाव में हैं। ऐसे में करीना कपूर द्वारा बेफिजूल के खर्च को सैफ बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। बॉडीगार्ड के सेट पर उपस्थित एक सूत्र ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना रो पडी, वह किसी से फोन पर बात करने के दौरान रो पडी थीं।
खबर यह भी है कि उस वक्त तो दोनों में दीपिका को लेकर बातें बनी थी। लेकिन फिर सबकुछ ठीक हो चुका था। पहले सैफ को वक्त नहीं मिला और उसके बाद करीना फिल्म की शूटिंग के लिए पांडिचेरी चली गयीं।इसके बाद दोनों को एक दूसरे से मिलने की फुर्सत नहीं मिली। इस बात से अंततः दोनों में दूरियां बढती चली गयीं और फिलहाल दोनों एक दूसरे से बिल्कुल जुदा से हो गये हैं।
खबर है कि सैफ को इस बात से भी नाराजगी है कि करीना का स्टैचू लंदन के मडाम तुशाद में लग रहा है। सैफ नहीं चाहते कि करीना इस तरह के कामों में खुद को जोडें। यही वजह है कि दोनों में हमेशा किसी न किसी बात को लेकर बहस चल रही है। फिलहाल देखना यह है कि यह लडाई कब खत्म होती है और दोनों में सबकुछ ठीक हो भी पाता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications