आजकल करीना के आगे पीछे डोल रहे हैं इमरान खान
करीना कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में अकसर ही उनकी खूबसूरती और सेक्सी फिगर के लिए सराहा जाता है। यूं तो करीना के कई दीवाने हैं पर अब इस फेहरिस्त में एक और नया नाम शामिल हो गया है और वो हैं आमिर के भांजे इमरान खान।
इनदिनों इमरान खान करीना के साथ शार्ट टर्म शादी की शूटिंग कर रहे हैं। इसी फिल्म के सेट पर वो करीना से पहली बार मिले। इमरान करीना की खूबसूरती पर इस कदर फिदा हैं कि शूटिंग के बाद भी ज्यादातर वक्त बेबो के इर्द-गिर्द डोलते रहते हैं।
करीना के खूबसूरती से इंप्रेस होकर इमरान ने एक नया शौक भी पाल लिया है। जी हां, इमरान शूटिंग के दौरान अपना कैमरा साथ रखते हैं और जब-तब मौका मिलते ही करीना की तस्वीरें खींचने लगते हैं।
वैसे नए नवेले शादी-शुदा इमरान का करीना के लिए ऐसी दीवानगी देखकर उनकी पत्नी अवंतिका मलिक को तो जरूर टेंशन हो रही होगी और बेबो के सैफू का क्या हाल होगा जरा ये भी तो सोचिए..


Click it and Unblock the Notifications