करीना कपूर ने चाची नीतू कपूर के साथ शूटिंग के दौरान की खूब मस्ती, लज़ीज़ खाने का भी उठाया लुत्फ़

करीना कपूर खान अपनी चाची और वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ एक ही प्रोजेक्ट के लिए काम कर रही हैं। इसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। करीना कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वो और नीतू कपूर साथ में खाने का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं। करीना कपूर ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है।

उन्होंने नीतू कपूर को अपनी तस्वीर के साथ टैग किया है और कैप्शन में लिखा है- 'जब आप परिवार के साथ शूट करते हैं।' साथ ही उन्होंने एक और सेल्फी शेयर की जिसमें करीना कपूर और नीतू कपूर साथ में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इसके साथ भी बेबो ने लिखा है- 'यह शॉट असली (असली) शॉट से ज्यादा महत्वपूर्ण है।'

Kareena kapoor had gala time with aunt neetu kapoor as she filmed for a project

करीना ने इन दोनों के अलावा एक और तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ पॉपुलर मेकअप आर्टस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर भी नजर आ रहे हैं। करीना कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में तीनों साथ में देसी और लज़ीज़ व्यंजनों का लुत्फ़ उठाते दिख रहे हैं। नीतू कपूर ने भी इस तस्वीर को शेयर किया है। हालांकि, दोनों ने अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं शेयर की है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर पिछले दिनों आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो हंसल मेहता की फिल्म की तैयारियों में भी जुट गई हैं। इसकी झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। करीना कपूर, रिया कपूर के प्रोड्क्शन हाउस तले एक फिल्म में भी नजर आ सकती हैं। वहीं, नीतू कपूर 'जुग जुग जीयो' में अनिल कपूर के ऑपोजिट नजर आई थीं। उन्होंने लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X