करीना कपूर के चेहरे पर झुर्रियां, फेसबुक पर बना मज़ाक!
मुंबई। क्या आपको मालूम है, हाल ही में 42 वर्षीय सैफ अली खान से शादी करने वाली करीना कपूर भी बूढ़ी हो चली हैं। उनके चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगी हैं और मेकअप उतार दें तो वो टाईटैनिक की बूढ़ी रोज़ विलियम्स की तरह लगने लगेंगी।
अररे.... चौंकिये नहीं, यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि नीचे दिखाई दे रही तस्वीर कह रही है। खास बात यह है कि फेसबुक पर इस तस्वीर को देख लोग करीना कपूर का जमकर मजाक बना रहे हैं। यह तस्वीर अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं और 139,669 लोग लाइक कर चुके हैं। इस पर कमेंट की भी बौछारें लगातार पढ़ रही हैं। चूंकि कोई भी व्यक्ति किसी भी तस्वीर को अपना बनाकर शेयर कर सकता है, लिहाजा यह कहना मुश्किल होगा कि करीना की इस हालत का जिम्मेदार कौन है।
कहा जाता था कि तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं, लेकिन इंटरनेट, फोटोशॉप और सोशल मीडिया की दुनिया में सब किताबी बातें हो गईं। हम आपको बता दें कि कंप्यूटर में साफ्टवेयर के माध्यम से करीना कपूर की तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है। और अगर आप करीना के फैन हैं, तो यह सब होता देख निश्चित तौर पर आपको गुस्सा जरूर आ रहा होगा।


Click it and Unblock the Notifications
