SURPRISE: कंगना, प्रियंका के बाद अब करीना कपूर.. मिलेगा कुछ नया!
[गपशप] करीना कपूर फिलहाल काफी बिजी चल रही हैं। जी हां, शाहिद कपूर के साथ 'उड़ता पंजाब' खत्म करने के बाद अब आर बाल्कि की फिल्म 'की एंड का' की शूटिंग शुरू होने वाली है। इस फिल्म में करीना के साथ अर्जुन कपूर हैं। लेकिन खास बात यह है कि अब करीना कुछ अलग करने का भी सोच रही हैं।
जी हां, कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा की राह पर चलते हुए करीना कपूर भी हीरोइन केंद्रित फिल्म करने वाली हैं। एनएच-10 और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी सफल फिल्में बनाने वाली निर्माता कृष्का लूला ने इस खबर को सही करार दिया है। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन शोएब मंसूर करेंगे और करीना फिल्म की मुख्य पात्र होंगी।
बहरहाल, हमें खुशी है कि कैमियो और आईटम नंबर्स के बाद करीना फिर से एक बार दमदार वापसी करने वाली है।
यहां देखें हाल में बनीं हीरोइन केंद्रित बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


