#HaddHaiकरीना: आलस की भी एक लिमिट होती है!
करीना कपूर ने तो अब वाकई हद कर दी। कुछ ही दिनों पहले खबर थी कि करीना कपूर दो फिल्मों को लेकर काफी उलझन में हैं। पहली फिल्म थी रिभू दासगुप्ता की एक थ्रिलर फिल्म जिसका सस्पेंस तगड़ा था और दूसरी फिल्म थी रोहित शेट्टी की गोलमाल।
[#Funny: 'कहो ना प्यार है' के इस सीन में गलती से करीना कपूर दिख गईं!]
लेकिन करीना कपूर ने हाल ही में कहा था कि वो काफी आलसी हैं और वाकई ज़्यादा मेहनत भरे किरदार उन्हें पसंद ही नहीं है। तभी तो उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 4 को फाइनल कर लिया है।

अब तय है कि अजय देवगन और करीना कपूर 15 अगस्त 2017 के वीकेंड पर हंसी के दंगे करने वाले हैं। रोहित शेट्टी के पास गोलमाल 4 और सिंघम 3 दोनों के ही स्क्रिप्ट लगभग तैयार थे और अब उन्होंने गोलमाल 4 के साथ जाने का फैसला कर लिया है।
[करीना कपूर की 57 फिल्मों की कुंडली...इतना आलस!]
हालांकि रोहित शेट्टी ने हाल ही में एलान किया था कि बेबो उनकी लकी चार्म हैं और उनके बिना वो फिल्म नहीं बनाएंगे। लेकिन फिर भी करीना, थोड़ा एक्सपेरिमेंट कर ही लेतीं तो क्या चला जाता!
इसके पहले भी करीना कपूर राजकुमार गुप्ता की सेक्शन 84 जैसी तगड़ी फिल्म रिजेक्ट कर चुकी हैं। वो फिल्म बनी ही करीना के लिए थी और फिल्हाल डिब्बाबंद कर दी गई है।
दूसरी बार साइकोलॉजिल थ्रिलर
करीना कपूर तलाश के बाद एक बार फिर मनोवैज्ञानिक थ्रिलर पर अपना वक्त देने वाली थी। तलाश में भी उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी। सेक्शन 84 में करीना कपूर एक शीज़ोफ्रेनिक बनी है। यानि कि मानसिक रूप से असंतुलित लड़की का किरदार निभाने वाली थीं जो दो दुनिया में जीती है। फिल्म आईपीसी की धारा 84 पर आधारित थी जिसके अनुसार मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति अगर जुर्म करता है तो उसे उसे जुर्म की कैटेगरी में नहीं रखा जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications
