राउडी राठौर के लिए मुफ्त में ठुमके लगा रही हैं छम्मक छल्लो
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'राउडी राठौर' में करीना कपूर नजर आएंगी। जी हां उन्होंने इस फिल्म के लिए गेस्ट रोल करना स्वीकार कर लिया है और वो भी फ्री में। करीना ने इसके कुछ सीन और एक गाना शूट किया है।
सूत्रों की माने तो वैसे इस फिल्म में करीना गैस्ट रोल में आएंगी लेकिन इसमें भी उनका अवतार काफी ग्लैमरस होगा। फिल्म के इस गाने में फिल्म के हीरो अक्षय कुमार और हीरोइन सोनाक्षी भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा हैं यानि करीना प्रभु के इशारों पर थिरकती हुई दिखाई देंगी।
आपको बता दें कि 'राउडी राठौर' के लिए काम कर करीना ने फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली से दोस्ती निभाई है। इधर, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के गाने की शूटिंग के बारे में कहा है कि निर्देशक प्रभु देवा के डांस स्टेप को फॉलो करना काफी मुश्किल है। वह मुझे जो भी बताया करते थे, मैं तुरंत ही उसकी प्रैक्टिस में लग जाता। हम करीब एक सप्ताह पहले से ही प्रैक्टिस शुरू करते थे।


Click it and Unblock the Notifications