किचन में बरबाद हो रही करीना की हलकट जवानी!
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं जिनमें से एक तस्वीर में करीना कपूर किचन में खड़ीं खाना बना रही हैं। और साथ ही अपने एक हाथ से अपने गाल पर आ रहे पसीने को भी पोंछ रही हैं। उनके बार बड़े ही स्टाइल से पीछे की तरफ हैं और वो पूरे कुकिंग के मूड में हैं। उनके इर्द गिर्द भी कई सारे पकवान रखे हुए हैं और अगर आप उनके चारों तरफ नज़र घुमाइये तो वहां भी किचन की कई सारी सामग्रियां रखी हुई हैं। ये तस्वीरें करीना कपूर की हनीमून की तस्वीरें हैं।
दूसरी तस्वीर में करीना कपूर सैफ अली खान के साथ खड़ी हैं और सैफ अली खान उन्हें बहुत ही करीब पकड़े हुए हैं। उनके हाथों में शैंपेन का गिलास भी है। इसे देखकर दोनों के प्यार की गहराई का अंदाजा साफ साफ लगाया जा सकता है। सैफ अली खान के साथ करीना कपूर की ये तस्वीर काफी लोगों के द्वारा पसंद की जा रही है। इस तस्वीर में दोनों ने गहरे नीले रंग की टी शर्ट पहन रखी है और दोनों एक दूसरे के साथ बेहद अच्छे लग रहे हैं। करीना का लुक भी इस तस्वीर में काफी सेक्सी है।

फिल्हाल इन दोनों तस्वीरों को देखकर तो यही लग रहा है कि चाहे बॉलीवुड क्वीन हो या फिर आम लड़की किचन में तो खाना दोनों को पकाना ही पड़ता है। करीना कपूर की ये हलकट जवानी आजकल किचन में ही जाया हो रही है। वैसे भी शादी के बाद धीरे धीरे इनका बॉलीवुड करियर भी नीचे जाने वाला है तो शायद अभी से करीना अपनी गृहस्थी में रम जाने की कोशिश कर रही हैं और सैफ अली खान भी शायद यही चाहते हैं कि उनकी बेगम उनके लिए लजीज पकवान बनाएं और वो उनका लुत्फ लें।


Click it and Unblock the Notifications