गुड न्यूज़ 2 - करीना कपूर खान ने अक्षय कुमार से मांगा है न्यू ईयर 2021 का सीक्वल वाला तोहफा
2020 एक बेहद ही अजीब साल रहा है। और हम सब के लिए एक बेहद मुश्किल साल। लेकिन अब 2021 का स्वागत हर कोई उम्मीदों और आशाओं के साथ करना चाहता है। अक्षय कुमार ने भी 2021 के स्वागत और 2020 की विदाई के लिए अपनी फिल्म गुड न्यूज़ से एक सीन शेयर किया। गुड न्यूज़ की रिलीज़ को 1 साल पूरे हो चुके हैं।
अक्षय का ये वीडियो, फिल्म के गाने सौदा खरा खरा से की शूटिंग के दौरान का है जहां अक्षय कुमार एक घोड़े पर बैठकर नागिन स्टेप करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने बड़ा मज़ेदार कैप्शन भी लिखा।

अक्षय ने लिखा - 2020 हस सब के लिए ऐसा ही रहा है। उतार चढ़ाव से भरा हुआ। लेकिन हमें खुश होना चाहिए कि हमने हार नहीं मानी। आशा करता हूं कि आने वाला साल ढेर सारी गुड न्यूज़ लेकर आएगा।
अक्षय कुमार के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए करीना कपूर खान ने भी लिखा कि अब हमें सीज़न 2 के लिए तैयार हो जाना चाहिए। यानि कि बात हो रही थी गुड न्यूज़ के सीक्वल की। अब करीना कपूर की ये मांग कितनी जायज़ है और अक्षय इसे पूरा करते हैं या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
लेकिन एक बात जो तय होगी वो है ये कि उस फिल्म के साथ भी अक्षय कुमार अपने बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को मज़बूत बना ले जाएंगे। ये रही अक्षय कुमार की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट -


Click it and Unblock the Notifications
