पीसी-कैट के कारण करीना बेच रही हैं लिम्का?

एक बार फिर से करीना कपूर चर्चा में हैं, वजह फिल्म नहीं बल्कि एक पेय पदार्थ का विज्ञापन है। करीना कपूर लिम्का की ब्रांड एंबेसडर बनायी गयी हैं। जिसे लेकर वो खासी खुश हैं। इस विज्ञापन का स्लोगन है, 'प्यास बढ़ाओ' है। जो कि अभी से ही काफी कैंचिंग लग रहा है।

करीना कपूर ने इस बारे में बात करते हुए आईएएनएस को बताया, "यह ब्रांड मेरे व्यक्तित्व की झलक है। एक ब्रांड के रूप में लिम्का की संवेदनशीलता में कुछ बात है जो मुझसे जुड़ी है और मुझसे मेल खाती है। यह नौजवानों को ज्यादा की चाहत रखने को प्रेरित करती है और मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं इस ब्रांड से पहचानी जाऊंगी।"

वैसे सोचने वाली बात यह है कि सफलता के शिखर पर बैठी करीना कपूर को अचानक क्या पड़ी कि वह पेय पदार्थ का एड शूट करने लगी। तो अंदर की खबर रखने वाले कह रहे हैं कि करीना ने यह एड अपने समकक्ष अभिनेत्रियों के होड़ के चलते किया है।

उनको टक्कर देने में सबसे आगे दो अभिनेत्रियां हैं, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ। दोनों ही अभिनेत्रियां दो बड़े ब्रांड की कोल्डड्रिंक का विज्ञापन करती हैं। जो कि काफी हिट है।

प्रियंका जहां पेप्सी के एड में दिखती हैं तो वहीं कैटरीना स्लाइस के विज्ञापन में दिखायी देती हैं। इन तीनों में कोल्डवार चलती ही रहती है। जब कैटरीना ने आयटम नंबर शुरू किया तो करीना और प्रियंका ने भी आयटम नंबर कर डाले तो जब कैटरीना-प्रियंका ने कोल्डड्रिंक के एड किये तो करीना लिम्का बेचने निकल पड़ी हैं। देखते हैं करीना की यह कोशिश उनके लिए क्या मायने रखती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X