..................... Kareena Kapoor chooses Saif’s birthday over 'Singham Returns' release - Hindi Filmibeat

पर्सनल काम के चलते करीना ने प्रोफेशनल वर्क को किया इग्नोर?

वैसे तो करीना कपूर खान अपने आप को एक प्रोफेशनल गर्ल कहती हैं लेकिन लगता है शादी के बाद मैडम की सारी बातें केवल बातें ही बन कर रह गई है।

पर्सनल काम के चलते करीना ने प्रोफेशनल वर्क को किया इग्नोर?

करीना भले ही इन दिनों जोर-शोर से अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' के प्रमोशन में व्यस्त है लेकिन फिल्म की रिलीज के दिन मैडम अपनी टीम के साथ नजर नहीं आयेंगी क्योंकि 15 अगस्त को फिल्म रिलीज हो रही है और 16 अगस्त को सैफ अली खान यानी की करीना के नवाब साहब का जन्मदिन है जिसे सेलिब्रेट करने के लिए करीना अपने पति के साथ लंदन जा रही है।

Pics: 'सिंघम रिटर्नस'

इस बारे में करीना ने खुद ही मीडिया को बताया। करीना ने कहा कि वो अपने पति के खास दिन को खास बनाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने लंदन में सैफ की बर्थडे पार्टी रखी है क्योंकि सैफ के क्लोज फ्रेंड लंदन में हैं। फिलहाल करीना ने कहा कि उन्होंने अपने इस प्लान के बारे में अपनी टीम को पहले ही बता दिया था और उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं हैं।

अब करीना मैडम को कौन बताये कि अगर टीम वाले यानी कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन उन्हें परमिशन ना देते तो कौन सा वो रूकने वाली थीं वो तो सैफ के साथ लंदन जरूर ही जाती खैर।

मालूम हो कि 'सिंघम रिटर्नस' रोहित की सुपर हिट फिल्म सिंघम की सीक्वेल है। फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ है। फिल्म से लोगों का बहुत उम्मीदें हैं इसलिए देखते हैं कि उनकी उम्मीदें पूरी होती है या नहीं?

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/M3KqzpP6Ej0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X