शाहरूख खान की फिल्म के लिए करीना कपूर ने मांगी इतनी फीस, सुनकर राजकुमार हिरानी के होश उड़ गए
खबर है कि शाहरूख खान, राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और इस फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी ने करीना कपूर को अप्रोच किया। लेकिन करीना कपूर की डिमांड सुनकर राजकुमार हिरानी के होश ही उड़ गए।
दरअसल, ये फिल्म करने के लिए करीना कपूर ने अपनी फीस से दोगुनी फीस की डिमांड की। यानि कि 9 करोड़ रूपये। अब मुद्दा ये है कि फिल्म में करीना इकलौती हीरोइन नहीं हैं।

इस फिल्म में दो हीरोइनों होंगी। पहली हीरोइन, 30 वर्ष की उम्र के ब्रैकेट की और दूसरी 45 - 50 वर्ष की उम्र के ब्रैकेट की। जहां पहली हीरोइन के लिए करीना को अप्रोच किया गया वहीं दूसरी हीरोइन के लिए काजोल को।
ऐसे में करीना कपूर के 9 करोड़ फिल्म के बजट को बहुत ज़्यादा बढ़ा देंगे। अब या तो हिरानी, करीना को मना लेंगे या फिर करीना बाकी फिल्मों की तरह ये फिल्म भी छोड़ देंगी।
यहां देखिए करीना कपूर की रिजेक्टेड फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
