नवाब सैफ की बेगम बनने के लिए करीना बनेगीं मुस्लिम!

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor
पिता मंसूर अली खान पटौदी की मौत के 40 दिन बाद अभिनेता सैफ अली खान को पटौदी की नवाबीयत सौंप दी गयी। 52 गांवों के लोगों ने बड़े ही प्यार और भरोसे के साथ सैफ को पटौदी की पगड़ी पहनाकर अपना नया नवाब मान लिया। टाईगर से सुपुत्र और सफल बॉलीवुड स्टार के अलावा अब सैफ अली खान की पहचान पटौदी के नवाब के रूप में होगी। बडी़ ही संजिदगी के साथ सैफ ने इस जिम्मेदारी को कबूला है।

लेकिन शायद अब आने वाले दिनों में उन्हें अपनी जिंदगी के फैसले को नवाब के हिसाब से लेना होगा इसलिए हो सकता है कि अगले साल करीना के साथ विवाह बंधन में बंधने का फैसला करने वाले सैफ की होने वाली बेगम करीना को अब थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़े। क्योंकि सियासत के नियमों के मुताबिक कोई मुस्लिम महिला ही नवाब की बेगम हो सकती है। इसलिए सालों पहले जब पदौदी यानी की सैफ के पिता ने मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की थी तो शर्मिला को भी अपना धर्म परिवर्तन करवाना पड़ा था। और शर्मिला को बेगम आयशा सुल्तान बनना पड़ा था।

हालांकि कुछ साल पहले सैफ अली खान की पहली शादी भी एक हिंदू महिला अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ हुई थी। तब अमृता को मुस्लिम नहीं बनना पड़ा था क्योंकि सैफ तब नवाब नहीं बल्कि नवाब के बेटे थे। सैफ और अमृता का वैवाहिक जीवन मात्र दस साल ही रहा लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन अब बात कुछ और है, खैर देखना दिलचस्प होगा की करीना का अगला कदम क्या होता है, क्योंकि अभी तक यह केवल कयास ही है। लेकिन इतना तय है कि अब करीना का बेगम बनना इतना आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X