करीना का वैलेंटाइन कौन- अमिताभ या अजय

Kareena Kapoor
ये खबर पढ़कर आप भी शायद चौंक गये होंगे कि ये क्या हुआ कि करीना सैफ की जगह अमिताभ और अजय को अपना वैलेंटाइन बना रही हैं। असल में बात ये है कि करीना कपूर इस वैलेंटाइन डे पर सैफ अली खान के साथ नहीं रहेंगी बल्कि वो अपनी फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग में व्यस्त होंगी और वो भी अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ। तो करीना का कहना है कि इस साल उनका वैलेंटाइन सैफ नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन या अजय देवगन होंगे। करीना कपूर ने तो ये भी कहा कि वो सैफ को कोई गिफ्ट भी नहीं देने वाली हैं। लेकिन वो खुद चाहती हैं कि सैफ उन्हें गिफ्ट जरुर दें।

प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग शुरु होने वाली है और ये शूटिंग 14 फरवरी को भी चलेगी इसलिये करीना इस वैलेंटाइन डे अपने शौहर यानी सैफ के साथ नहीं रह पाएंगी। करीना ने कहा कि पिछले साल तो वैसे भी वो सैफ से शादी करके सैफ को सबसे बड़ा तोहफा दे चुकी हैं तो इस साल सैफ की बारी है कि वो उन्हें तोहफा दें। वैसे करीना को हीरे बहुत पसंद हैं और वो उम्मीद कर रही हैं कि सैफ उन्हें इस वैलेंटाइन डे पर हीरों का तोहफा ही दें।

सत्याग्रह शादी के बाद करीना की पहली फिल्म होगी। फिल्म में करीना कपूर ने एक रिपोर्टर की भूमिका निभाई है और अजय देवगन फिल्म के हीरो हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग भोपाल में हो रही है। सैफ अली खान फिल्हाल थोड़ा फ्री है लेकिन उनकी बेगम साहिबा के पास उनके लिए वक्त नहीं है। अब देखिये सैफ अपनी नयी नवेली बेगम के लिए क्या सरप्राइज प्लान करते हैं। वैसे हमारे छोटे नवाब हैं बड़े रोमांटिक तो हो सकता है उन्होंने अपनी हीरों से भी अनमोल बेगम के लिए कुछ स्पेशल प्लानिंग की हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X